M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

प्रसपा का जनपद में बढ़ा कुनवा,लोगों ने ली सदस्यता


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) की एक बैठक सोमवार को कस्बा बाबूगढ़ छावनी में संपन्न हुई। जिसमें लोग प्रसपा की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों ने प्रसपा में शामिल हुए लोगों का फूलमाला पहना व पार्टी का झंडा भेंट कर स्वागत किया।जिलाध्यक्ष पदम सिंह ने कहा कि प्रदेश में प्रसपा का कारवां बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की कार्यशैली को भली भांति जानते है। जिसके चलते प्रसपा का प्रदेश के प्रत्येक जनपद में मजबूत सगंठन है। प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रसपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। जिलाध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारियों ने पार्टी में शामिल होने वाले लोगों को पार्टी का झंडा भेंट किया।

पार्टी में शामिल होने वालों में प्रवीन रुहेला, मोहम्मद साज़िद, अब्दुल क़ादिर, मोहम्मद नदीम व निशा परवीन निवासीगण कस्बा बाबूगढ़ छावनी शामिल है।
इस मौकें पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष विनीता चौधरी, उपाध्यक्ष अनिता तोमर, हरिराज गुर्जर व बाबूगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष हिना खान मौजूद थी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page