पेड़ पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों में दहशत

पेड़ पर बैठा दिखाई दिया तेंदुआ, लोगों में दहशत
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी गांव में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने पर हडकंप मच गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है।
गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र में
अलग अलग गांवों में तेंदुआ दिखाई दे रहा है। करीब तीन सप्ताह पूर्व अठसैनी गांव में एक साथ चंद मिनटों के अंदर तीन तेंदुए दिखाई दिए थे, जिसके बाद वहां काम कर रहे किसानों में दहशत व्याप्त हो गई थी। इस बीच शनिवार को ग्रामीण खेतों पर जा रहे थे कि इसी दौरान एक पेड़ से तेंदुए के गुर्राने की आवाज आई तो लोगों का ध्यान उस और गया। ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ पर तेंदुआ बैठा हुआ था। तेंदुए को देख राहगीरों के होश उड़ गए। इस बीच किसी ने पेड़ पर चढ़े हुए तेंदुए की वीडियो
बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प वायरल कर वन विभाग को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी करण सिंह ने बताया कि. मामला उनके संज्ञान में आया है। टीम को जांच के लिए भेजा गया है।
उधर, सिंभावली थाना क्षेत्र के
फरीदपुर गोसाई गांव के एडवोकेट योगेश गिरी ने बताया कि किसांन धर्मेंद्र के नलकूप पर तेंदुआ दिखाई दिया, जिसकी वीडियो कार सवार युवकों ने कमरे में कैद किया है।












