M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी को अनजान कॉल, ‘थाने आकर मिलो, महिला को क्यों परेशान कर रहे हो,  डॉ. त्यागी बोले- दो महीने का वेतन मांगने पर 75 हजार की रिश्वत मांगी गई, अब डरा हुआ हूं

पूर्व सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी को अनजान कॉल, ‘थाने आकर मिलो, महिला को क्यों परेशान कर रहे हो,  डॉ. त्यागी बोले- दो महीने का वेतन मांगने पर 75 हजार की रिश्वत मांगी गई, अब डरा हुआ हूं

हापुड़। सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील त्यागी को रविवार को एक अनजान नंबर से धमकी भरा कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा, “महिला को क्यों परेशान कर रहे हो। थाने आकर मिलो।” घटना के बाद डॉ. त्यागी ने फेसबुक पोस्ट कर नंबर सार्वजनिक कर दिया।

वेतन को लेकर फेसबुक पर किया था पोस्ट
डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. हेमलता सिंह और उनका बाबू अनिल कुमार दो महीने का वेतन जारी करने के नाम पर 75 हजार रुपये मांग रहा था। वेतन न मिलने से परेशान होकर उन्होंने अपना दर्द फेसबुक पर साझा किया था। पोस्ट के बाद विवाद खड़ा हो गया।

सीएमएस ने तथ्य पेश करने की कही बात
वहीं सीएमएस डॉ. हेमलता सिंह ने भी सेवानिवृत्त सीएमओ पर तथ्य पेश करने का दावा किया है।

धमकी से सहमे पूर्व सीएमओ
डॉ. त्यागी ने बताया कि दो महीने का वेतन नहीं मिलने से वह पहले से ही परेशान थे। अब अनजान नंबर से धमकी भरा फोन आने के बाद वह डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मामले को सार्वजनिक करने के बाद उन्हें यह कॉल आई है।



फिलहाल पुलिस से इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज होने की सूचना नहीं है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page