पुलिस सुरक्षा की पोल खुली : थानें से चोरी हुआ पाईप से भरा ट्रक, मचा हड़कंप

पुलिस सुरक्षा की पोल खुली : थानें से चोरी हुआ पाईप से भरा ट्रक, मचा हड़कंप
हापुड़। थाना धौलाना क्षेत्र में थानें के गेट पर सीज खड़ा लोहे के पाईप से भरा ट्रक चोरी हो गया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार धौलाना क्षेत्र में 21 सितंबर को लोहे के पाइप से भरे कैंटर को ओवरलोडिंग व अन्य वजह से चैकिंग के दौरान पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने सीज कर धौलाना थानें के गेट पर खड़ा कर दिया था। संभल के मुकुटपुर निवासी कैंटर चालक विजेंद्र कुमार को निगरानी के निर्देश दिए थे। शनिवार रात को थाने के गेट पर खड़ा लोहे के पाइप से भरा कैंटर चोरी हो गया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है।












