पुलिस का मानवीय चेहरा: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाईक पर 6 बच्चों को लेकर जा रहे युवक को रोककर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने हाथ जोड़कर कहा कि आप सभी की जान है कीमती

पुलिस का मानवीय चेहरा: ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाईक पर 6 बच्चों को लेकर जा रहे युवक को रोककर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने हाथ जोड़कर कहा कि आप सभी की जान है कीमती
हापुड़। थाना गढ़ मुक्तेश्वर क्षेत्र में लगे कार्तिक मेलें में ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए एक बाईक पर 6 बच्चों को ले जा रहे बाईक सवार को ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने रोक लिया और हाथ जोड़कर कहा कि आप सभी की जिंदगी कीमती है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें।
पूर्णिमा मेले के दौरान एक बाइक पर सात लोगों को यात्रा करते देखा गया। पुलिस ने उन्हें रोका, लेकिन चालान काटने के बजाय प्यार से समझाया और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
बाइक पर एक चालक और छह मासूम बच्चे सवार थे।
ट्रैफिक हेड कांस्टेबल चमन खान ने व्यक्ति से कहा कि आप सभी का जीवन कीमती है । कृपया यातायात नियमों का पालन करे।