ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

पांच लाख की रंगदारी मांगने का लगाया आरोप

युवती की निजी बातचीत की आडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांगी रंगदारी , एफआईआर दर्ज

हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी एक युवती की निजी बातचीत की आडियो वायरल करने की धमकी देकर कुछ युवकों नेक्षपांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

हापुड़ के गांव दोयमी के निकट एक मोहल्ले की युवती ने बताया कि गांव जरौठी का दीपक लंबे समय से उसे आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजकर परेशान कर रहा था। मामले में पीड़िता ने आरोपित की शिकायत पुलिस से की। पांच फरवरी 2026 को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। उस दौरान पुलिस ने आरोपी को भविष्य में किसी प्रकार की रिकार्डिंग प्रसारित न करने की हिदायत दी थी।
आरोप है कि समझौते के अगले दिन छह फरवरी की रात आरोपी का भाई सोनू उर्फ संदीप ने वाट्सएप पर 11 मैसेज भेजे। आरोपी ने पीड़िता की निजी बातचीत की आडियो रिकार्डिंग प्रसारित करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

थाना देहात प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में दीपक, गंगाबल और सोनू उर्फ संदीप कौशिक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page