ATMS College of Education Menmoms
News

पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव हत्या की सीबीआई जांच व माफियाओं की हो गिरफ्तारी : ऑल इंडियन रि पोर्टर एसोसिएशन हापुड़

हापुड़ – एबीपी न्यूज़ चैनल प्रतापगढ़ के संवाददाता सुलभ श्रीवास्तव की शराब माफियाओं द्वारा निर्मम हत्या की ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन जनपद हापुड़ ने कड़ी निंदा की है एवं दिवंगत पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव हत्या की सीबीआई से जांच की मांग की है !
आईरा एसोसिएशन जनपद हापुड़ के जिला संरक्षक सुमत सिसोदिया ने दिवंगत सुलभ श्रीवास्तव की निर्मम हत्या पर रोष व्यक्त किया है एवं अति शीघ्र उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दिवंगत पत्रकार शलभ श्रीवास्तव के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के साथ-साथ मृतक परिवार के लिए एक करोड़ रुपए के मुआवजे की मांग भी की है !

श्री सिसोदिया के अनुसार शराब माफियाओं के विरुद्ध ख़बर चलाने के बाद पत्रकार शुलभ श्रीवास्तव ने अपनी सुरक्षा की गुहार आलाधिकारियों से लगायी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह घटना घटित हुई ।
उन्होंने उ. प्र. मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा है कि प्रतापगढ़ में शराब माफियाओं का बोलबाला है, जिसकी वजह से प्रतापगढ़ में कानून का राज कहीं नहीं यह गया है एवं शराब माफियाओं का हौसला बुलंद है ! उन्होंने उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रतापगढ़ जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए कहां कि अति शीघ्र हत्यारे माफियाओं की गिरफ्तारी की जाए अन्यथा संपूर्ण देश में आईरा एसोसिएशन के बैनर तले समस्त पत्रकार इस हत्या के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन करते हुए सड़कों पर उतरेंगे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page