ATMS College of Education Menmoms
News

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 20 से 24 दिसंबर तक रहेगा मेगा ब्लॉक, दो ट्रेनें होगी निरस्त

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 20 से 24 दिसंबर तक रहेगा मेगा ब्लॉक, दो ट्रेनें होगी निरस्त

हापुड़। सर्दी के मौसम में रेलयात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। हरदोई- बालामऊ के बीच मसीत स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 20 से 24 दिसंबर तक मेगा ब्लॉक रहेगा। इसके कारण हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाले दो ट्रेनें अलग-अलग तिथि में निरस्त रहेंगी। वहीं एक ट्रेन का संचालन आधा घंटे की देरी से कराया जाएगा।

कोहरे के कारण रेलवे ने हापुड़ रेलवे स्टेशन पर ठहरने वाले चार ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त किया हुआ है। वहीं दो ट्रेनों

के फेरो में कटौती की हुई है। ऐसे में रेलवे लाइन पर होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते दो ओर ट्रेनों का संचालन निरस्त किया जाएगा।

लखनऊ से मेरठ जाने वाले (22453) राज्यरानी एक्सप्रेस 22 दिसंबर और मेरठ से लखनऊ जाने वाली (22454) राज्यरानी एक्सप्रेस 23 दिसंबर को निरस्त रहेगी। वहीं प्रतापगढ़ से दिल्ली जंक्शन जाने वाली (14207) प‌द्मावत एक्सप्रेस 21 से 23 दिसंबर और दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली (14208) पद्मावत एक्सप्रेस 22 से 24 दिसंबर तक निरस्त रहेगी।

इसके अलावा लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली (15910) अवध असम एक्सप्रेस को मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता का कहना है कि मसीत रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page