News
नेशनल हाईवे- 9 पर युवक ने कार का गेट खोलकर बनाई रील, वीडियो वायरल

नेशनल हाईवे- 9 पर युवक ने कार का गेट खोलकर बनाई रील, वीडियो वायरल
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक कार सवार युवक ने गेट खोलकर रील बनाई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर एक ढाबे के निकट एक युवक कार की खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर खतरनाक तरीके से स्टंट करता दिखाई दे रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो की लोकेशन और कार नंबर की जांच की जा रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसे स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी पैदा करते हैं।












