ATMS College of Education Menmoms
News

नेशनल हाईवे- 334 पर गाड़ी का टायर फटने से खाई में गिरी गाड़ी , कार सवार दस लोग घायल

नेशनल हाईवे- 334 पर गाड़ी का टायर फटने से खाई में गिरी गाड़ी , कार सवार दस लोग घायल
 हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 334 पर
हापुड़-मेरठ मार्ग पर धनोरा कट के पास मंगलवार की शाम  टाटा हेक्सा कार का दाहिना टायर अचानक फट गया, जिससे कार असंतुलित हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही स्कॉर्पियो कार उससे टकरा गई और सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। हादसे में दोनों कारों में सवार 10 लोग मामूली रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम टाटा हेक्सा गाड़ी में सवार प्रमोद, प्रदीप कुमार जैन, मुकेश जैन, अरुण जैन और बीना जैन एटा से सहारनपुर जा रहे थे। वहीं, स्कॉर्पियो  में सवार कामरान, नदीम फारूक, फरहान, मेहताब और आरिफ सिकंदराबाद से मेरठ की ओर जा रहे थे। टाटा हेक्सा का टायर फटने से कार डगमगाई, जिससे पीछे आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने ब्रेक लगाया। इस पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दूसरी ओर खाई में जा गिरी।
हादसे में स्कॉर्पियो को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि टाटा हेक्सा भी दाहिनी ओर से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य में सहयोग किया। कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने संभालते हुए सामान्य कर दिया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि हादसा टायर फटने की वजह से हुआ है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page