नियमों का उल्लघंन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने एक अधिकारी की गाड़ी का पांच हजार का काटा चालान, वीडियो वायरल

नियमों का उल्लघंन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने एक अधिकारी की गाड़ी का पांच हजार का काटा चालान, वीडियो वायरल
, हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर नियमों का उल्लघंन करते हुए एक अधिकारी की गाड़ी का वीडियो वायरल हुआ,जिस पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी का पांच हजार रुपए का चालान काट दिया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली में तैनात एक अधिकारी ने कान्टैक्ट पर एक गाड़ी ले रखी है। गाड़ी के पीछे नंबर प्लेट ना लगाकर लाल रंग की पेंटिंग और
स्टीकर लगाया गया है ,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ट्रैफिक प्रभारी छविराम ने बताया कि वीडियो के आधार पर गाड़ी का पांच हजार रुपए का चालान काटा गया है। यातायात नियम तोड़ने वालों पर, चाहे वे किसी भी पद पर हों, सख्त कार्रवाई जारी रहेगी












