ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

नालें में गिरने से हुई मासूम बच्ची की मौत के जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई -परिजन

हापुड़।

धौलाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व नाले में गिरने से ढ़ाई साल की बच्ची की मौत के बाद एक बार फिर से खुले नाले में एक बाइकसवार व्यक्ति अपने दो मासूम बच्चों के साथ गिर पड़ा, जिन्हें लोगों ने बड़ी ही मुश्किल से बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।
जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है। परिजनों ने मौत के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है।उधर एडीएम ने सभी नगरपालिकाओं को अभियान चलाकर खुले नाले व गढ्ढे ढकवाने के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार धौलाना तहसील के पिलखुवा क्षेत्र के गांधी बाजार में रविवार देर शाम एक बाइकसवार अपने दो मासूम बच्चों को लेकर सामान खरीदने आया था, तभी बाजार में खुले एक बड़े नाले में अचानक बाईकस सहित पूरा परिवार नालें में गिर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। इस दौरान मौके पर खड़े लोगों ने तुरन्त ही नाले में कूदकर पूरी तरह डूब चुके दोनों बच्चों, व्यक्ति व बाईक को बाहर निकाला गया, तो काफी देर बाद कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को होश आया। जिससे उनकी जान बचाई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों का कहना है कि 7 सालों से यह नाला ऐसा ही है। लाखों करोड़ों रुपए का बजट आने के बावजूद भी सफाई व्यवस्था का यह हाल है कि नाला पूरी तरह से कूड़े से भरा हुआ है। सफाई व्यवस्था के लिए जो बजट आ रहा है बजट तो पूरा खर्च हो रहा है लेकिन सफाई व्यवस्था के नाम पर शहर में सिर्फ कूड़ा ही कूड़ा है। लोगों में नगर पालिका के खिलाफ आक्रोश है

इससे दो दिन पूर्व ही धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सपनावत में बच्चों के साथ खेल रही ढाई साल की मासूम बच्ची सिद्धि की नाले में गिरकर मौत हो गई।

पीड़ित गांव निवासी गौरव कुमार ने बताया कि उनके घर के सामने एक खुला हुआ नाला है। नाले के आसपास उनकी ढाई वर्षीय पुत्री सिद्धि व पड़ोस में रहने वाले कुछ बच्चे खेलते रहते हैं। शुक्रवार की देर शाम उनकी पुत्री पड़ोसी बच्चों के साथ नाले के पास खेल रही थी। खेलते-खेलते उनकी पुत्री अचानक नाले में गिर गई और उसकी मौत हो गई थी।

उन्होंने आरोप लगाया कि वह कई बार ग्राम प्रधान व सचिव से नाले की मरम्मत कराकर इसे ढकने की शिकायत कर चुके है लेकिन आजतक भी नाले की कोई मरम्मत नहीं हुई और न ही इसे ढका गया है। अब उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने व नाले को जल्द ढकने की गुहार लगाई है। पिछले सप्ताह भी हापुड़ नगर में बुजुर्ग पूरन सिंह सैनी की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई थी। उस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय मामले को रफा-दफा करा दिया था।

उधर ग्राम प्रधान राहुल राणा ने कि नाला दस वर्ष पुराना होने के कारण इसकी समय-समय पर सफाई कराई जाती रहती है।

उधर एडीएम संदीप कुमार ने बताया कि जिलें की सभी नगरपालिकाओं व अन्य को अभियान चलाकर गढ्ढे भरने व नाले पाटने के निर्देश दिए गए हैं, लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।

नाले व गढ्ढे में गिरकर हुई जिलें की प्रमुख घटनाएं

16 फरवरी 25 : पिलखुवा मोहल्ला रमपुरा में घर के बाहर खेल रहे मासूम की नाले में गिरकर मौत , एफआईआर दर्ज

6 जुलाई 25 : नेशनल हाईवे- 9 रामलीला मैदान के सामने पर नालें में बरामद हुआ शव

22 जुलाई 25 :

हापुड़ के मौहल्ला शिवखोड़ी में
खेलते खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिरने से मासूम बच्चीं मरियम
की मौत

5 मई 25 : पिलखुवा क्षेत्र में
एक स्कूटी गड्ढे में जा गिरी। जिससे उस पर सवार एक व्यक्ति राजू की मौत हो गई।

9 सितम्बर 25 : पिलखुवा क्षेत्र में नालें किनारे मोहित का शव बरामद

4 दिसंबर 25 :
नगर पालिका के ठेकेदार द्वारा विकास कार्य के लिए खोदे गए दस फीट गहरे गड्ढे में एक बाइकसवार युवक बाईक सहित गिरकर घायल हो गया।

9 दिसंबर 25:
बिहार निवासी पप्पू का शव नालें से बरामद

12 जनवरी 2025 : बुलंदशहर के काचरोट गांव के रहने वाले सैफी की बहादुरगढ़ के पास रजवाहे में बाइक सहित गिरने से मौत।

6 अक्टूबर 2025 : गढ़ झड़ीना के पास अनियंत्रित कार नहर में गिरी।

29 मार्च 2025 : हापुड़ के मेरठ रोड पर हाईवे किनारे खुले नाले में आलू से भरा ट्रक गिरा। चालक हुआ घायल।
25 फरवरी 2016 : हापुड़ के तगसराय में नाले में गिरकर बुजुर्ग पूरन सिंह सैनी की मौत।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page