नाबालिग का अपहरण कर रेप का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग का अपहरण कर रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को 26 जनवरी को देखने उसके कमरे में गए लेकिन उनकी पुत्री उन्हें यहां नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने अपने परिजनों के साथ पुत्री को आसपास व रिश्तेदारियों में काफी तलाश किया लेकिन चार दिन बादतक भी उनकी पुत्री का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद गांव निवासी
एक व्यक्ति ने आरोपी अमित निवासी गांव डिमौली जिला मेरठ द्वारा उनकीपुत्री को बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर जाने की उन्हें जानकारीदी थी। घटना की जानकारी मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की शिकायत की।
शिकायत के आधार पर स्थानीय पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।












