ATMS College of Education Menmoms
News

धौलाना मीडिया वटवृक्ष एस एस वशिष्ठ पंचतत्व में विलीन, क्षेत्र में हर तरफ छाया शोक

 

धौलाना मिडिया वटवृक्ष एस एस वशिष्ठ पंचतत्व में विलीन, क्षेत्र में हर तरफ छाया शोक

बीमारी के चलते नोएडा अस्पताल में हुआ निधन । बाबूजी के नाम से थे प्रसिद्ध ।

पांच दशक पहले क्षेत्र के लोगो को पढ़ना सिखाया था अखबार । 15 वर्ष तक रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष

धौलाना।संजीव वशिष्ठ।
धौलाना कस्बा निवासी धौलाना क्षेत्र में अखबार के जन्मदाता 15 वर्षो तक धौलाना व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे व पूर्व सेवा निवृत्त अधिकारी एस एस वशिष्ठ का बीमारी चलते नोएडा अस्पताल में निधन की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक छा गया । उनके पुत्र वरिष्ठ पत्रकार चीफ ब्यूरो राजीव वशिष्ठ, संजीव वशिष्ठ ने बताया की बाबूजी का अंतिम संस्कार धौलाना में किया गया । अंतिम संस्कार में बड़ी भारी संख्या में लोगो ने बाबूजी को श्रद्धांजलि दी । इस दौरान मास्टर रामकिशन शर्मा, ब्लाक प्रमुख निशांत शिशोदिया, पूर्व बार अध्यक्ष सुशील चंद शर्मा, अनुज शर्मा, धौलाना बार अध्यक्ष विनोद शिशोदिया, पूर्व बार अध्यक्ष अमर पाल सिंह, अभिषेक तोमर, पूर्व बार अध्यक्ष अनिल शर्मा, आरटीआई अमर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष हरिओम चौहान, धौलाना प्रधान अतीक अहमद,पूर्व इदरीस मालिक, लोकदल नेता व वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत प्रकाश शर्मा, विधि प्रमुख श्याम गर्ग , अधिवक्ता मधुकर शर्मा, कांग्रेस नेता दीपक आत्रेय, के के शर्मा, सगीर अहमद, अजेय भारद्वाज, नीरज शर्मा, पंकज शर्मा, एड हुकुम तिवारी, राजेश राणा, मनोज शर्मा, आदि सहित बड़ी संख्या में लोग रहे ।

परिचय। एस एस वशिष्ठ को अंतिम श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग । बाबूजी का फाइल फोटो ।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page