M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

धूप निकलने के बावजूद भी चलती रहीं तेज हवाएं, तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरा

हापुड़। पिछले दो दिनों तक मौसम खराब होने के बाद मंगलवार को आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप निकलते ही अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो गई। जबकि पूरा दिन तेज हवाओं के चलने के कारण न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में फिलहाल मौसम साफ ही रहने की संभावना है।

रविवार को बारिश होने का असर सोमवार को भी बना रहा था। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे थे। लेकिन, मंगलवार को सुबह ही मौसम खुल गया और सूर्यदेव के दर्शन हो गए। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप और चटक होती चली गई। वहीं, दूसरी ओर पूरा दिन तेज ठंडी हवाओं का प्रवाह होता रहा। जिसके कारण सड़कों पर आवागमन करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम जानकारी की मानें तो फिलहाल आने वाले दिनों में मौसम इसी प्रकार बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिक डॉ0 अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में मौसम खुला रहेगा और तेज धूप निकलेगी। जिससे अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि, न्यूनतम तापमान आठ से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page