
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो घरों में घुसकर घर में रखें लाखों रुपए के जेवरात व नगदी चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार
पिलखुवा क्षेत्र के गांव परतापपुर निवासी असलम के घर में घुसकर चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात व दो लाख रुपए नकद चोरी कर लिए तथा उसी क्षेत्र निवासी गुलशन के घर में घुसकर चोरों ने उ नकदी और एक लाख रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












