देवनंदनी पुल पर गेहूं से लदी पिकअप गाड़ी पलटी, लगा जाम

देवनंदनी पुल पर गेहूं से लदी पिकअप गाड़ी पलटी, लगा जाम
हापुड़ । थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मंगलवार सुबह देवनंदनी पुल पर एक गेहूं से लदी पिकअप के पलटने से यातायात कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातयात चालू करवाया।
जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ छावनी के चालक नाजिम हापुड़ के मोहल्ला भगवतीगंज से गढ़ की ओर जा रहे थे। पिकअप में किसान सुभाष का गेहूं लदा था। देवनंदनी पुल पर पिकअप का एक्सल अचानक टूट गया। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पुल पर ही पलट गया। सुबह के व्यस्त समय में हुए इस हादसे में चालक नाजिम को मामूली चोटें आईं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई। क्रेन की मदद से पिकअप को हटाया गया।
थाना प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि वाहन को हटवाकर यातयात चालू करवा दिया गया है।












