देवनंदनी अस्पताल: चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर नशेड़ी के पेट से निकालें दो पेन, 19 टूथब्रश व 29 चम्मच, बचाई जान

देवनंदनी अस्पताल: चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर नशेड़ी के पेट से निकालें दो पेन, 19 टूथब्रश व 29 चम्मच, बचाई जान
हापुड़। नगर के प्रमुख अस्पताल देवनंदनी अस्पताल के चिकित्सकों ने एक नशेड़ी का आपरेशन कर उसके पेट से
दो पेन, 19 टूथब्रश व 29 चम्मच निकालें , जिससे सभी चौक गए।
जानकारी के अनुसार
बुलंदशहर के एक नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती नशे के आदि बुलन्दशहर निवासी सचिन को पेट दर्द की शिकायत के बाद उसे हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल के चेयरमैन डॉ श्याम कुमार व डॉ.. संजय राय ने जब मरीज का अल्ट्रासाउंड करवाया, तो उन्हें पेट में अजीब सी चीज देखने को मिली।
उन्होंने बताया कि आपरेशन के दौरान मरीज के पेट से दो पेन, 19 टूथब्रश व 29 चम्मच निकली , जिससे उसकी जान बच सकी है।
पूछताछ में पता चला कि केन्द्र में भर्ती सचिन ने इलाज के दौरान नशे में स्टील के चम्मच, टूथब्रश और पेन जैसी चीजें उगल दी थी।












