M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दिल्ली के विकास मॉडल की तरह होगा यूपी का विकास-आम आदमी पार्टी


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
यूपी आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष
सभाजीत ने कहा कि यूपी में आम आदमी पार्टी भी चुनाव लड़ेगी। दिल्ली की तरह यूपी का भी विकास होगा।
आम आदमी पार्टी हापुड कार्यकर्ताओ ने “आप” के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह का यहां गढ रोड पर आयोजित सदस्यता अभियान समीक्षा बैठक में जोरदार स्वागत किया ।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में भ्रमण कर रहे हैं ,आप मुखिया केजरीवाल की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है इसी से प्रभावित होकर उ०प्र०के लोग भी दिल्ली सरकार के विकास माडल वाली आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में भी बनवाने को आतुर.दिख रहे हैं ।
आम आदमी पार्टी हापुड के जिलाध्यक्ष डा० नरेन्द्र स़ोलंकी ने बताया कि 8 जुलाई.से 8 अगस्त तक प्रदेश की हर विधानसभा से 25 हजार सक्रिय सदस्य जोडनें का लक्ष्य.पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने दिया हुआ है। इस संदर्भ में समीक्षा बैठक आयोजित की गयी है ।
उन्होने कहा की जिले की तीनों विधानसभाओ में लक्ष्य से कही अधिक लोगों के पार्टी से जुडने की पूरी सम्भावना है !
हापुड विधानसभा प्रभारी जोगेन्द्रदास ने कहा कि क्षेत्र में लोगो के पार्टी से जुडने का सिलसिला अनवरत जारी है उन्होने, सभा स्थल पर ही , प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिहं के हाथो पार्टी की टोपी पहनवाकर दर्जनो लोगो को पार्टी ज्वाइन करायी।

इस अवसर पर किसान प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष महेश त्यागी, जिला प्रभारी ओमवीर यादव,धौलाना प्रभारी सी एम चौहान,जिला पृवक्ता ऋषिपाल सैनी , मनोज भारद्वाज,कपिल त्यागी,मयंक सोलंकि,जसमीत सिंह मनोजगुप्ता, ,मुस्लिम कुरैसी,आजाद ,विरेन्द्रपाल,वी.पी सिंह,चौ०ब्रहमपाल ,उदयवीरशर्मा,सरोज सिंह,रेनू शर्मा,डाअमित ,उमेश शर्मा आदि रहे !



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page