दिल्ली के छतरपुर में बनेगा जूना अखाड़े का भव्य आश्रम, भूमि पूजन में हापुड़ के आदेश त्यागी (असौड़ा वालें)को मिला विशेष आमंत्रण

दिल्ली के छतरपुर में बनेगा जूना अखाड़े का भव्य आश्रम, भूमि पूजन में हापुड़ के आदेश त्यागी (असौड़ा वालें)को मिला विशेष आमंत्रण

हापुड़। सनातन धर्म की प्राचीन परंपराओं के संवर्धन के लिए श्री पंचदशनाम जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज दिल्ली के छतरपुर स्थित भाटी माइंस क्षेत्र में एक भव्य आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण कराएंगे। इस आश्रम के भूमि पूजन कार्यक्रम में हापुड़ जनपद के शिक्षाविद् एवं समाजसेवी आदेश त्यागी असौड़ा को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
जूना अखाड़ा नागा साधुओं का देश का सबसे बड़ा और प्राचीन अखाड़ा है। स्वामी अवधेशानंद गिरि इसके सर्वोच्च आध्यात्मिक प्रमुख हैं। कुंभ पर्व पर होने वाले शाही स्नान में जूना अखाड़े को सबसे पहले स्नान का अधिकार प्राप्त है और स्वामी जी पूरे संत समाज का नेतृत्व करते हैं।
स्वामी जी अखिल भारतीय आचार्य महासभा पंजीकृत और हिंदू धर्म आचार्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। अब तक उन्होंने लाखों साधुओं को सन्यास की दीक्षा देकर सनातन परंपरा को आगे बढ़ाया है।
भूमि पूजन के दौरान स्वामी जी ने कहा कि दिल्ली में बनने वाला यह आश्रम वेद, संस्कृत, योग और आध्यात्मिक साधना का केंद्र बनेगा। यहां से समाज सेवा और संस्कार के कार्य भी संचालित होंगे।
इस अवसर पर आदेश त्यागी ने कहा कि पूज्य स्वामी जी के कर-कमलों से हो रहे इस पुण्य कार्य में सहभागी बनना मेरे लिए अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है।











