fbpx
ATMS College of Education
News

दहेज हत्या में महिला गिरफ्तार


हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में सवा माह पूर्व हुई दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव सेना निवासी जमशेद अली की पुत्री गुलसमा का निकाह गांव के ही रहने वाले कासिफ अली के साथ हुआ था। 24 नवंबर की रात को गुलसमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई जावेद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें नामजद अारोपित कासिफ और नासिर को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि नामजद आरोपित जेठानी तरन्नूम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

One Comment

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page