दहेज की मांग को लेकर सुसरालियों ने दी दरोगा बहू को तेजाब डालकर हत्या की धमकी

दहेज की मांग को लेकर सुसरालियों ने दी दरोगा बहू को तेजाब डालकर हत्या की धमकी
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक महिला दरोगा ने अपने सुसलालियो पर दहेज की मांग पूरी ना करने पर तेजाब डालकर हत्या की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के के मोहल्ला गणेशपुरा निवासी दरोगा पायल रानी की शादी दो दिसंबर 2022 को पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव पूठा हुसैनपुर निवासी गुलशन के साथ धूमधाम से हुई थी।
पीड़िता ने बताया कि शादी से पहले ही सुसरालियो ने उनसे 10 लाख रुपये नकद और एक कार की मांग शुरू कर दी।
ीड़ित दरोगा ने बताया कि शादी के तीन महीने बाद जब वे मुरादाबाद ट्रेनिंग सेंटर चली गईं, तब ससुराल वालों ने उन पर हर महीने की सैलरी पति के खाते में डालने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परिवारिक माहौल बिगड़ने के डर से उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान ही ऑनलाइन माध्यम से पति के खाते में सैलरी ट्रांसफर करनी शुरू कर दी। ससुराल वाले अब उनसे 10 लाख रुपये का लोन लेने का दबाव बनाने लगे। दबाव में आकर पायल ने ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 10 लाख रुपये का लोन लेकर अपने पति को दे दिया, लेकिन तब भी उनकी मांगें खत्म नहीं हुईं। पति ने धमकी दी कि अगर उसकी मांगें पूरी नहीं कीं तो वह उनके चेहरे पर तेजाब डाल देगा और वर्दी में गलत फोटो लगाकर इंटरनेट पर वायरल कर देगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












