दंबगों पर मारपीट व फायरिंग का आरोप, आधा दर्जन घायल

दंबगों पर मारपीट व फायरिंग का आरोप, आधा दर्जन घायल
, हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में भैंसा बुग्गी को साइड देने को लेकर दंबगों ने पड़ोसियों से मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। छर्र लगने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल में भर्ती करवाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार रविवार रात बाबूगढ़ के गांव नूरपुर में रास्ते में खड़ी गाड़ी व टेक्टर हटाने को लेकर बुग्गी चालक के साथ दंबंगों ने मारपीट की।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के ही दंबगों ने शराब पीकर तंमचों व बंदूक से फायरिंग करने का आरोप लगाया है। जिससे आधा दर्जन लोग घायल हो गए। फायरिंग में घायल आयुष की हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रैफर किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में आरोपियों की तालाश शुरू कर दी । घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।












