दंबगई : दंबगों ने शहर के प्रमुख चावल व्यापारी व उनके बेटे व दोस्त पर जानलेवा हमला कर किया घायल , कुत्ता छोडने का आरोप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, एफआईआर दर्ज , व्यापारियों ने दी शहर बंद करने की चेतावनी

दंबगई : दंबगों ने शहर के प्रमुख चावल व्यापारी व उनके बेटे व दोस्त पर जानलेवा हमला कर किया घायल , कुत्ता छोडने का आरोप, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, एफआईआर दर्ज , व्यापारियों ने दी शहर बंद करने की चेतावनी
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ क्षेत्र के कचहरी के सामने दंबगों ने शहर के प्रमुख चावल व्यापारी ,उनके बेटे व दोस्त पर जानलेवा हमला कर जमकर मारपीट की और कुत्ता छोडने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है। व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई ना करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के पक्का बाग निवासी व शहर के प्रमुख चावल व्यापारी मनोज ने बताया कि 18 जनवरी की रात करीब वे अपनी दुकान से निकलकर मित्र योगेश से मिलने फ्रीगंज रोड पर कचहरी के पास पहुंचे थे। वहां राहुल शर्मा, अमन मोमोज, एनडी शर्मा उर्फ नितिन शर्मा, अंशुल और सागर नामक युवकों ने उन्हें रोका और गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मनोज ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें केले गोदाम वाली गली में खींच लिया और मारपीट शुरु कर अपना पालतू कुत्ता छोड़ने का आरोप लगाया है।
इस दौरान मनोज के बेटे शुभम गर्ग और कलेक्टर गंज निवासी अमन चौधरी बचाने पहुंचे। आरोपियों ने इन दोनों पर जानलेवा हमला कर लाठियों और हाथापाई से हमला कर दिया। जिससे वे बेहोश होकर गिर पड़े। इससे आसपास अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उधर व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह को ज्ञापन देकर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर व्यापारी नेता ललित छावनी वाले, मनीष मक्खन, अनुज गर्ग, राजीव गर्ग आदि मौजूद थे।













Amazing! Its truly awesome piece of writing, I have got much clear idea about from this article.
Hey would you mind stating which blog platform you’re working with? I’m going to start my own blog in the near future but I’m having a tough time making a decision between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your design and style seems different then most blogs and I’m looking for something completely unique. P.S Sorry for getting off-topic but I had to ask!