M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

तीन साल तक ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

तीन साल तक ब्लैकमेल कर नाबालिग से रेप, फोटो-वीडियो वायरल करने की देता था धमकी, आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र में ब्लैकमेल कर नाबालिग से लगातार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने घटना के फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर पिछले 3 साल तक पीड़िता का शोषण किया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गांव निवासी एक युवक ने थाना देहात में तहरीर देकर बताया कि 3 वर्ष पहले उनकी नाबालिग बहन घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक जबरन घर में घुस आया और बहन के साथ दुष्कर्म किया।

आरोप है कि आरोपी ने इस दौरान पीड़िता के फोटो और वीडियो भी बना लिए थे। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह पिछले तीन वर्षों से लगातार नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने 17 जुलाई को हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने इसकी जानकारी भाई को दी। इसके बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।



सीओ देहात अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने आरोपी दीपक को गोंदी सलाई अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page