News
ड्यूटी से घर लौट रहे युवकों पर दंबगों ने किया हमला, मारपीट कर नगदी लूटने का आरोप, एफआईआर दर्ज

ड्यूटी से घर लौट रहे युवकों पर दंबगों ने किया हमला, मारपीट कर नगदी लूटने का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में देर शाम ड्यूटी से घर लौट रहे दो युवकों पर दंबगों ने हमला कर मारपीट व नगदी लूटने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
पिलखुवा के नयागांव निवासी रविन्द्र व हुसनपाल उर्फ सोनू ने बताया कि देर शाम वह ड्यूटी करके वापस घर लौट रहे थे, तभी आईटीआई के पास दबंग प्रदीप, पोपिन्दर , नकुल,नवीन, रोहित ने उन्हें रोककर मारपीट की और तंमचें की बट मारकर घायल कर जेब में रखी नगदी लूटकर फरार हो गए। जिसकी तहरीर थाने में दी गई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












