M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

डेयरी संचालक सहित पशु चोर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार व पशु बरामद


हापुड़(अमित मुन्ना/अनूप)।
जनपद की थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक डेयरी संचालक सहित पशु चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर हथियार, पशु व बाईक बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक अजय चौधरी ने बताया कि हापुड एवं आस-पास के जनपदों से पशु चोरी करने वाले एक पशु चोर को मोटर साइकिल सहित गिरफ्तार किया तथा उसकी निशानदेही पर एक डेयरी संचालक सरधना निवासी शादाब को गिरफ्तार कर दो पशु ,वाहन बरामद किए।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार पशु चोर शाहनवाज शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में थाना स्याना जनपद बुलन्दशहर से वर्ष 2020 में 25000/- रूपये का इनामी अपराधी रह चुका है।
पशु चोर शाहनवाज ने पूछताछ पर बताया कि मैं तथा मेरे साथी अनीस पुत्र अल्लावक्स निवासी मौहल्ला नरोत्तम सराय निकट विलाल वाली मस्जिद अल्लापुरा थाना कोतवाली सम्भल जिला सम्भल, दानिश पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद कस्वा व थाना सरधना जनपद मेरठ फिरोज पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मौहल्ला इस्लामाबाद कस्वा व थाना सरधना जनपद मेरठ अलग अलग जगह ,जनपदों से भैंस चोरी करते हैं तथा चोरी की भैंस हम लोग शादाब की डेयरी में रखते हैं। मुझसे जो मोटर साईकिल हीरो स्पलेन्डर प्लस न० यूपी 13 बीबी 9658 बरामद हुई है, वह मैने व फिरोज ने बुलन्दशहर से चोरी की थी।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page