ATMS College of Education Menmoms
NewsRoorkeeSportsUttrakhand

झपकी लगने से ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट: बाल-बाल बचे

रुड़की। क्रिकेटर ऋषभ पंत का शुक्रवार सुबह रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वह कार से अपने घर उत्तराखंड जा रहे थे। रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर उनकी मर्सडीज अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद कार में आग लग गई और वह पलट गई।

उत्तराखंड DG अशोक कुमार र के मुताबिक, पंत को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह कार पर से कंटोल खो बैठे। एक्सीडेंट के समय पंत कार में अकेले थे।

एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत खतरे से बाहर है।

डॉक्टर बोले- सीट बेल्ट पहने होते तो कार में झुलस सकते थे पंत को हादसे के बाद एंबुलेंस से पहले इलाज के लिए रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर सुशील नागर ने दैनिक भास्कर को बताया कि एमआरई के बाद ही पता चलेगा कि उनके घुटने में कौन सी हड्डी टूटी है। पंत को ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है। उसके बाद ही उनके करियर का पता चलेगा।

डॉ. नागर ने आगे बताया कि वह अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे। पंत सीट बेल्ट नहीं पहने थे। इसलिए वे सुरक्षित बाहर आ गए। अगर वे सीट बेल्ट पहने होते तो कार में आग लगने के बाद वह झुलस सकते थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page