ATMS College of Education Menmoms
News

जेएमएस खेल संगम इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में जेएमएस खेल संगम इंटर स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। यह प्रतियोगिता 14.10.2025 से 17.10.2025 तक रहेगी, जिसमें फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी , खो-खो और एथलेटिक्स की प्रतियोगिता रहेंगी। प्रथम दिवस में बास्केटबॉल व फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला जूडो संघ हापुड़ के जिलाध्यक्ष गुलशन त्यागी, जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष नवीन सचदेवा, वर्ल्ड मेडलिस्ट रोबिन सिंह पूनिया, फ़िल्म निदेशक जयवीर पंगहाल, राष्ट्रीय खिलाड़ी कबड्डी रीता भाटी एवं जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खेरा रहे। प्रतियोगिता में विकास ग्लोबल, सेंट एंथोनी स्कूल, बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल , यदु पब्लिक स्कूल नोएडा, डीपीएस वर्ल्ड पब्लिक स्कूल पिलखुवा आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया। जेएमएस स्कूल के निदेशक डॉ आयुष सिंघल ने खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि हापुड़ में खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान से लेकर तमाम सुविधाएं मिले तो हापुड़ खेलों में और बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। विजेता रहे हापुड़ की टीमों के कप्तान व पूरी टीम और कोच को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि हापुड़ में बास्केटबॉल, फुटबॉल व एथलेटिक्स को लेकर अच्छा माहौल है और बहुत ही शानदार टूर्नामेंट यहां आयोजित हुआ। इस तरह की व्यवस्थाएं और खेल मैदान पूरे हापुड़ में हो तो खिलाड़ी और भी बेहतर कर सकते हैं। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ निधि मलिक ने कहा की जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में सभी खेलों के मैदान, खेल प्रशिक्षक, खेलों के उपकरण के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर खेलों की सुविधा स्कूल में बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे वो राष्ट्रीय स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपने जनपद, राज्य व देश का नाम रोशन करे। जेएमएस स्पोर्ट्स निर्देशक दीपांशु गर्ग ने बताया की बास्केटबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका वर्ग में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ ने यदु पब्लिक स्कूल नोएडा को 24-18 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-16 बालक वर्ग में जेएमएस स्पोर्ट्स अकैडमी टीम ने सेंट एंथोनी स्कूल ततारपुर हापुड़ को 44-35 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में बाले राम शिशु मंदिर मेरठ ने जे एम एस स्पोर्ट्स अकैडमी की टीम को 55-42 के स्कोर से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया
फुटबॉल प्रतियोगिता अंडर-19 बालिका वर्ग में सेंट एंथोनी ततारपुर की टीम ने डीपीएस वर्ल्ड स्कूल पिलखुआ की टीम को 3-0 के गोल से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया वही अंडर 16 बालक वर्ग में एफ एफ सी की टीम ने जे‌‌ एम एस वर्ल्ड स्कूल की टीम को 4-2 गोल से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया अंडर-19 बालक वर्ग में जे एम‌ एस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने के डी क्लब को 6-4 के गोल से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया इस मौके पर स्पॉन्सर बिग थिंक पब्लिशिंग हाउस से अनुज ने बच्चों को पुरस्कार ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र वितरित किए। प्रतियोगिता के निर्णायक राहुल, निशांत, अवनीश, शांतनु रहे । कार्यक्रम का संचालन हिमांशु के द्वारा किया गया।इस प्रतियोगिता में गीता त्यागी, अमित प्रताप व अंकुर उपस्थित रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page