HapurNewsUttar Pradesh
जीजा के घर आई साली से पड़ोसियों ने किया रेप, मुख्य आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

हापुड़।
थाना धौलाना क्षेत्र में अपने जीजा के घर आई साली से पड़ोसी युवकों ने रेप कर फरार हो गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
धौलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में बीमार बहनोई की तीमारदारी करने आई साली के साथ पड़ोसी युवकों ने रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि गांव के ही दो युवकों ने उसे बहला-फुसलाकर अपहृत कर नशीला पदार्थ खिलाकर रेप किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि आरोपी शादाब को पुलिस टीम ने गंग नहर पटरी स्थित गालंद पुल के पास से गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।












