जिलें में बेसिक स्कूलों में मध्याह्न भोजन के लिए बुकिंग ना होने से रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत, पूर्ति अधिकारी ने दिए सिलेंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश

हापुड़।
जिलें के बेसिक स्कूलों में मिलने वालें मध्याह्न भोजन के लिए रसोई गैस सिलेंडर ना मिलने से शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद बेसिक व पूर्ति आफिस सक्रिय हो गया और उन्होंने गूगन सीट से सिलेंडरों की डिमांड मांगते हुए सभी गैस एजेंसियों को सिलेंडर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार जिलें में बेसिक शिक्षा विभाग के 565 स्कूल है, जिसमें 63 हजार 281 बच्चे नामांकित है। जिसमें बच्चों को वितरण होने वाने मध्याह्न भोजन गैस-चूल्हे पर पकता है। वर्तमान में गैस बुकिंग ना होने से दिक्कत हो रही है। एजेंसी संचालकों द्वारा लेटरपेड पर गैस एजेंसी कम्पनियों को परमिशन के लिए बोला जा रहा है। जिस कारण गैस सिलेंडर बुकिंग नहीं हो पा रही है।
मामले की सूचना मिलते ही बेसिक शिक्षा विभाग व पूर्ति विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए । बीएसए रितु तोमर व एमडीएम प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों से पूछा जा रहा है कि कहीं किसी को गैस खरीदने में कोई दिक्कत तो नहीं हैं, ताकि ऐसी स्थिति में एजेंसी की जिम्मेदारी तय की जा सके। मोबाइल से गैस सिलेंडर बुक न होने की स्थिति में ऑनलाइन एप से बुकिंग की सलाह दी जा रही है। जिला समन्वयक एमडीएम को हर दिन समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
उधर पूर्ति अधिकारी डॉ सीमा बालियान ने बताया कि मामले में एमडीएम प्रभारी से स्कूलों में सिलेंडरों की डिमांड मांगी जा रही है, ताकि गैंस एजेंसियों को स्कूलों को सिलेंडर देने के निर्देशित किया जा सकें।












