HapurNewsUttar Pradesh
जिलें में फरार चल रहे पांच गैंगस्टर पर एसपी ने रखा 20-20 हजार रुपए का ईनाम

, हापुड़।
जिलें में संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसपी ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पांच बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना हापुड़ देहात में दर्ज गैंगस्टा एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहे आरोपियों
हापुड़ निवासी जुबैर, चमन,
नईम , सिम्भावली निवासी नौशाद व बुलन्दशहर निवासी सद्दाम पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि इन फरार अपराधियों के संबंध में किसी को कोई भी जानकारी मिलती है, तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।












