जिले की बाबूगढ़ नगर पंचायत का सीमा विस्तार कराने की मांग उठाई -डीएम ने संस्तुति कर प्रमुख सचिव नगर विकास को भेजा पत्र

,हापुड़।
हापुड़ जनपद के सीमा विस्तार की बढ़ती मांग को देखते हुए जनपद की बाबूगढ़ नगर पंचायत का सीमा विस्तार कराने की भी मांग उठाई जाने लगी है। नगर पंचायत की स्थापना अंग्रेजी शासनकाल में वर्ष 1937 को हुई थी। जिलाधिकारी ने सीमा विस्तार करने की संस्तुति कर प्रमुख सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा है। सीमा विस्तार होने से बाबूगढ़ नगर पंचायत की आय में बढ़ोत्तरी होने के साथ-साथ नगर पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा।
बाबूगढ़ नगर पंचायत की स्थापना अंग्रेजी शासनकाल में 1937 में की गई थी। जिसके सीमा विस्तार के लिए वर्तमान बाबूगढ़ नगर पंचायत भाजपा अध्यक्ष सुधा देवी व भाजपा सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने नगर पंचायत की सीमा विस्तार कराने की मांग उठाई गई।
जिस पर जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय द्वारा बाबूगढ़ नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए सदर उपजिलाधिकारी इला प्रकाश,अधिशासी अधिकारी बाबूगढ़ नगर पंचायत की संयुक्त आख्या रिपोर्ट प्राप्त की। जिसके आधार पर जिलाधिकारी द्वारा बाबूगढ़ नगर पंचायत के सीमा विस्तार की संस्तुति कर प्रमुख सचिव नगर विकास उत्तर प्रदेश शासन को पत्र भेजा है।












