ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बनने से देश में पैदा हो सकती है गृहयुद्ध जैसी स्थिति – राजेन्द्र गुर्जर

जनसंख्या नियंत्रण कानून ना बनने से देश में पैदा हो सकती है गृहयुद्ध जैसी स्थिति – राजेन्द्र गुर्जर

हापुड़। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने ब बैठककर बढ़ती जनसंख्या पर सरकार द्वारा कोई कानून न बनाए जाने पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने बड़ा आंदोलन करने की रणनीति बनाई। फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा कि सरकार को देश में जनसंख्या असंतुलन पर ध्यान देना चाहिए। रविंद्र गुप्ता ने कहा कि कि देश में जन्म दर घटी है लेकिन, देश में एक वर्ग की जनसंख्या बढ़ रही है, जिस पर लगाम लगानी जरूरी है। यदि कठोर कानून नहीं बना तो गृह युद्ध जैसे हालात बनेंगे। जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार आर्य ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो वर्तमान सरकार को नुकसान उठाना पड़ेगा। पदाधिकारियों ने बैठक में कानून की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन करने की भी रणनीति बनाई। इस दौरान कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रविंद्र कुमार गुप्ता, बैंक वालों को जिला संरक्षक, अशोक कुमार गर्ग को नगर संयोजक, अशोक सिंघल को नगर सचिव मनोनीत किया गया। धर्मवीर मुटरेजा, ओमप्रकाश, महेंद्र कुमार, सिस्टर सिंह तोमर, प्रदीप शर्मा, विजयपाल आर्य, कटार सिंह मौजूद रहे।

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page