M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद में आयोजित हुई विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा , 409 बच्चों ने दी परीक्षा

हापुड़।शिव नाडर फेडरेशन के तत्वावधान में एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की विद्या ज्ञान प्रवेश परीक्षा (प्रारंभिक) वर्ष 2024-25 की श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कॉलेज हापुड़ में सम्पन्न हुई ।

जिसमें सुबह की पाली में बालिकाओं की उपस्थिति 374 के सापेक्ष 281 रही एवं शाम की पाली में बालकों की उपस्थिति 275 के सापेक्ष 209 रही।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर एवं खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार के द्वारा परीक्षा कक्षों का निरीक्षण करते हुए यशा आवश्यक निर्देश दिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग, विद्या ज्ञान परीक्षा प्रतिनिधि अंजनी कुमार राय एवं एस आर जी सोहनवीर सिंह ने परीक्षा कक्षों का अनुश्रवण करते हुए परीक्षा सुचितापूर्ण कराने हेतु सहयोग प्रदान किया। परीक्षा सुचितापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस मौके पर सभी ब्लॉकों के सदस्य:- उमेश, अनुज,कपिल, आदि उपस्थित रहें।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page