M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद के 214 गांवों में चलेगी जल जीवन मिशन योजना


हापुड़(अमित मुन्ना)।
कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में जिलाधिकारी अनुज सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह के द्वारा ग्रामीण जलापूर्ति के अंतर्गत गठित जिला पेयजल योजना की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद हापुड़ के विभिन्न ग्रामों में ग्रामीण पेयजल योजना के निर्माण कार्य हेतु डीपीआर संबंधित कार्रवाई की जा रही है। डीपीआर को जल निगम के सक्षम अधिकारी द्वारा स्वीकृत कर जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन कि समिति के स्तर से राज्य पेयजल एवं स्वच्छता समिति को प्रेषित किया जाएगा। अतः इस संबंध में जनपद हापुड़ के अंतर्गत ग्रामीण पेयजल कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विचार विमर्श किया जा रहा है। एक्शन जल निगम ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि जनपद के 241 गांव में यह योजना लागू की जानी है प्रत्येक गांव के प्राइमरी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों पर तथा सरकारी कार्यालयों पर पेयजल आपूर्ति किए जाने का कार्य संचालित किया जाएगा।
समस्त योजना जल जीवन मिशन के अंतर्गत रखी गई है। पेयजल योजना का लाभ ग्राम वासियों तक पहुंचाने हेतु सरकार पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। बैठक में जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिन स्कूलों में पेयजल हेतु कार्य हुआ है उसकी गुणवत्ता परख ले कार्य यदि ठीक नहीं हुआ है तो निर्माण दाई संस्था का भुगतान रोक दिया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि भूमि की उपलब्धता में समस्या आ रही है इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी के माध्यम से उप जिलाअधिकारीगण अपनी-अपनी तहसीलों में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
जिलाधिकारी ने कहा कि 247 गांव में यह कार्य चल रहा है पंप ऑपरेटर की नियुक्ति की जाए तथा ग्रामीणों को जागरूक करें कि वह यूजर चार्ज ग्राम निधि खाते में जमा कराएं तथा इस जन जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाएं।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, निर्माण दाई संस्था के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page