M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जनपद की प्राचीन धार्मिक स्थलों का दो करोड़ से होगा सौन्दर्यकरण

हापुड़। पर्यटन विभाग ब्रजघाट क्षेत्र के विकास के साथ जिले के अन्य मुख्य धार्मिक स्थलों का भी सुंदरीकरण कराएगा। इसके अलावा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन से जगह मांगी गई है। इस कार्य में करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

गंगानगरी के विकास के साथ-साथ पर्यटन विभाग हापुड़ को भी धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्र बनाना चाहता है। यहां पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ही जिला पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। इसके माध्यम से लोगों को जिले के पर्यटन स्थलों की पूरी जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए पांच सौ वर्ग मीटर भूमि मांगी गई है। करीब एक करोड़ की लागत से
यह केंद्र स्थापित किया जाएगा। जमीन मिलते ही इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
इसके अलावा हापुड़ जिले के मुख्य मंदिरों को चिन्हित करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सीएनडीएस के अवर अभियंता अर्जुन सिंह का कहना है कि पहले चरण में हापुड़ बॉर्डर के पास स्थित गाजियाबाद के डासना स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। इसका निर्माण कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कराएगी। हापुड़ के कुछ पुराने मंदिरों का सर्वे किया जा रहा है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page