M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जंगली कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी पर हमला कर किया घायल, ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही से मोर की मौत का लगाया आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात के गांव धनौरा में शनिवार देर रात जंगली कुत्तों ने राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। उधर सुबह गुजर रहे युवकों ने मोर को बचाया और में ग्रामीणों ने मोर को पानी पिलाकर वन विभाग को सूचित किया। टीम के आनें से पहले ही मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मौत का जिम्मेदार बताया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांव धनौरा में शनिवार देर रात जंगली कुत्तों ने   राष्ट्रीय पक्षी मोर पर हमला कर उसे  घायल कर दिया। रविवार की सुबह उधर से गुजर रहे युवक गौरव त्यागी व बसपा नेता बबलू त्यागी ने मोर को बचाते हुए ग्रामीणों को सूचना देते हुए मोर को बसपा नेता बबलू त्यागी के कार्यालय पर लाकर पानी पिलाया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया।

राष्ट्रीय सैनिक संस्था के पदाधिकारी गजेन्द्र त्यागी व बसपा नेता बबलू त्यागी ने बताया कि सूचना के तीन घंटे बाद टीम पहुंची,तब तक मोर की मौत हो चुकी थी। वन विभाग की टीम अपने साथ मृत मोर को ले गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की लापरवाही से राष्ट्रीय पक्षी की मोर की मौत हो गई। उन्होंने डीएम से मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की मांग की। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उधर इस संबंध में जब डीएफओ संजय कुमार से बात करनें की कोशिश की,तो उनका फोन पिक नहीं हो सका।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page