छात्रा को कार से कुचलकर मौत के घाट उतारने वाला काव्य चालक गिरफ्तार,भेजा जेल
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240502-wa00777E22418642136802745539.jpg?resize=178%2C192&ssl=1)
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाईवें-9 पर चार दिन पूर्व खाना खाकर टहल रही महिलाओं टक्कर मारकर घायल करनें वालें कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना में एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि एक किशोरी सहित तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
जानकारी के अनुसार चार दिन पूर्व रात देहात थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी कुछ महिलाएं खाना खाकर नेशनल हाईवें-9 पर टहल रही थी , तभी हापुड़ की तरफ से आई तेज रफ्तार वैन ने माही , टीना, संगीता में टक्कर मारकर फरार हो गया था। जिसमें छात्रा नेहा की मौत हो गई थी। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी कार चालक बाबूगढ़ के गांव बागड़पुर निवासी हरमित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-03-31-15-15-44-75_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23218788290058318260.jpg?resize=300%2C179&ssl=1)
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2024/05/screenshot_2024-03-31-15-18-32-06_965bbf4d18d205f782c6b8409c5773a47E23777127910833373222.jpg?resize=720%2C550&ssl=1)