चोरों ने ट्यूबवेल से स्टार्टर व अन्य सामान किया चोरी

मलकपुर में ट्यूबवेल से स्टार्टर व अन्य सामान चोरी
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम मलकपुर में अज्ञात चोरों ने किसानों के ट्यूबवेल को निशाना बनाते हुए स्टार्टर एवं अन्य सामान चोरी कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मलकपुर निवासी लक्ष्मण स्वरूप, शोभाराम, तेजवीर तथा नाथू सैनी के ट्यूबवेल से चोर स्टार्टर और अन्य आवश्यक उपकरण चोरी कर ले गए। घटना का पता किसानों को तब चला जब वे अपने खेतों पर पहुंचे। चोरी की घटना से किसानों में रोष व्याप्त है और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। वहीं, पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।











