M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

चंडी मंदिर के मंत्री व कांग्रेस नेता सत्यनारायण अग्रवाल जी का निधन , लोगों ने दी श्रद्धांजली

हापुड़। वरिष्ठ कांग्रेसी व चंडी मंदिर समिति के महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर सैकड़ों लोगों लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास स्थान श्रीनगर कॉलोनी में पहुंचे और नम आंखों से उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। शहर के कांग्रेस जनों ने वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यनारायण अग्रवाल के निधन पर उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें कांग्रेस ध्वज में लपेटकर आखिरी सलामी कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ कांग्रेसी सत्यनारायण अग्रवाल के निधन पर उनमें अंतिम दर्शन के लिए पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा सहित कई कांग्रेस जन उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा है कि सत्य नारायण अग्रवाल जी कांग्रेस में पीसीसी सहित कई विभिन्न पदों पर रहे। इसके साथ ही चंडी मंदिर प्रबंध समिति के महामंत्री भी थे। इतना ही नहीं, पूर्व में एसएसवी कॉलेज, गौशाला सहित कई विभिन्न संस्थाओं में अलग अलग पदों पर रहें। सामाजिक कार्यक्रमों में उन्होंने हमेशा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी भरपूर भागीदारी निभाई थी।

पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा ने कहा हैं कि सत्य नारायण अग्रवाल जी के अचानक चले जाने से समस्त कांग्रेस जनों को गहरा आघात लगा हैं। दुःख की इस घड़ी में कांग्रेस जन उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके परिवार जनों के प्रति अपनी गहन संवेदना व्यक्त करते हैं।

इस दौरान पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, सभासद सुशील शास्त्री, सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, जकारिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, राहुल शर्मा, सावन चौधरी, मनोज कौशिक, नरेश कुमार भाटी, विकास त्यागी, आदि कांग्रेस जन व शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहें.!

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page