HapurNewsUttar Pradesh
घर में रखे संदूक से तीन लाख रुपए नकदी व लाखों रुपए के जेवरात चोरी

हापुड़।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में चोरों ने एक घर में घुसकर संदूक में रखे
तीन लाख रुपए नकदी व लाखों रुपए के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला भीमनगर निवासी सुमन कुमारी ने बताया कि वे लक्की के मकान में किराये पर रहती है। देर रात्रि को चोरों ने उनके घर मे घुसकर एक बक्सा में रखा तीन लाख रुपये और एक चाँदी की पायल व एक सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












