ATMS College of Education Menmoms
News

गौरव शर्मा बने किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

गौरव शर्मा को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेसियों ने किया हर्ष व्यक्त, दी बधाई

कांग्रेस किसानों के हित की लड़ाई जमीन पर उतरकर पूरी मजबूती के साथ लड़ रही हैं,किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा – गौरव शर्मा

हापुड़। पश्चिमी उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के चेयरमैन व पूर्व विधायक डॉक्टर अनिल चौधरी ने पूरे उत्तर प्रदेश में विभिन्न जनपदों से पदाधिकारियों की सूची जारी की है जिसमें गौरव शर्मा को जनपद हापुड़ से किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं। गौरव शर्मा को किसान कांग्रेस प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर जनपद हापुड़ के कांग्रेस जनों ने हर्ष व्यक्त किया हैं और उन्हें बधाई दी हैं। किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने शीर्ष नेतृत्व आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि वे शिव से नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी कर्मठता व लगन के साथ निर्वहन करेंगे और कांगरे संगठन को मजबूत बनाएंगे गौरव शर्मा ने कहा है कि देश में सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी हैं जो किसानों के हितों की लड़ाई जमीन पर उतरकर पूरी मजबूती के साथ लड़ रही हैं और निरंतर संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा हैं कि किसानों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हर सुख,दुख मे कांग्रेस पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी हैं।
पूर्व विधायक गजराज सिंह,जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी,शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल,कांग्रेस नेता सतीश शर्मा,सेवादल प्रदेश सचिव अंकित शर्मा, एससी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भाटी,अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रवक्ता मोहम्मद खालिद खान,अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऐजाज अहमद,अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस नगर अध्यक्ष हसन आतिफ,सोशल मीडिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव गर्ग,अमित अग्रवाल,इरफान कुरैशी ,सुखपाल गौतम,देवेंद्र कुमार ,राहत चौधरी, कुलदीप आत्रें,एडवोकेट रघुवीर सिंह गौतम,निसार पठान,यशपाल सिंह ढिलौर आदि कांग्रेस जनो ने गौरव शर्मा को बधाई दी हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page