fbpx
News

एसएसवी इंटर कालेज में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन, प्रधानाचार्य ने किया स्टूडेंट्स द्वारा बनाई रंगोली का अवलोकन


हापुड़ (अमित मुन्ना/जनार्दन सैनी)।
दिल्ली रोड स्थित श्री सरस्वती विद्यालय इंटर कालेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढक़र प्रतिभाग करते हुए अपनी कला का उत्कृष्टï प्रदर्शन किया।
कालेज प्रबन्धक व प्रधानाचार्य ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
            मंगलवार को कालेज में रंगोली प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक व आकर्षक रंगोली बनाई। जिन्हें देखकर शिक्षक भी आश्चर्य चकित रह गये। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गयी रंगोली का प्रबन्धक आनंद प्रकाश
आर्य व प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग अवलोकन किया,साथ ही मनभावन रंगोली एवं सुसज्जित कक्षाओं की विडियोग्राफी भी कराई। रंगोली डा.सीमा निगम व विधि के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। स्टूडेंट्स को पुरस्कृत करने के लिए शिक्षक विष्णु दत्त शर्मा,महेश चंद सैनी व रमेश यादव की समिति का गठन
किया।
       प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने बताया कि कालेज में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। जिससे बच्चों में छिपी प्रतिभा का उजागर होता है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य
ने शिक्षक,कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page