ATMS College of Education Menmoms
Health

गर्मियों में जरूर करें इस ड्राई फ्रूट का सेवन, मिलते हैं गजब के फायदे

नई दिल्लीः गर्मियों के मौसम में खुद को सेहतमंद रखना बहुत जरूरी होता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा. क्योंकि इस चीज का गर्मियों में सेवन करने से न सिर्फ कई बीमारियां दूर रहती हैं, बल्कि शरीर भी बहुत मजबूत रहता है. हम बात कर रहे हैं पिस्ता की जी हां पिस्ता एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो गर्मियों में बहुत फायदेमंद माना जाता है. आज आपको पिस्ते के ऐसे ही कुछ फायदे हम आपको बताने जा रहे हैं.

दोस्तों पिस्ता में एंटीऑक्सीडेंट्स, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन और प्रोटीन से भरपूर रहता है. आयुर्वेद में पिस्ता को बहुत कारगर दवाई के रूप में माना जाता है. यही वजह है कि गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद 
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या रहती है, उनके लिए पिस्ते का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है. पिस्ता खाने से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है. क्योंकि पिस्ता का सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा नियंत्रित रहती है, इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो डायबिटीज को कम करने में मदद कर सकते हैं. ऐसे में जिन लोगों डायबिटीज होती है उन्हें पिस्ता खाने का सलाह दी जाती है.

कोलेस्ट्रॉल कम करता है
पिस्ता में कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले पोषक तत्व पाए जाते हैं. ऐसे में जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम होती है उन्हें पिस्ता खाने की सलाह दी जाती है. खास बात यह है कि आप पिस्ता को दूध में भी मिलाकर खा सकते हैं.

वजन कम करने में सहायक 
बढ़ता हुआ वजन आज के वक्त में लोगों की एक बड़ी समस्या बनता जा रहा है. ऐसे में जो लोग बढ़ते वजन से परेशान है उनके लिए पिस्ते का सेवन करना फायदेमंद रहता है. क्योंकि पिस्ता में फेटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है. यह प्‍लांट बेस्‍ड प्रोटीन का एक बहुत अच्‍छा स्‍त्रोत हैं, जो वजन कम करने में मदद करता है. इसलिए वजन कम करने के लिए पिस्ते का सेवन किया जा सकता है.

शरीर की हड्डियां रहती हैं मजबूत 
पिस्ते का सेवन करने से शरीर की हड्डियां भी मजबूत रहती है. क्योंकि पिस्ता में विटामिन, पोटेशियम, मैग्‍नीशियम और कैल्शियम भरपूर पाया जाता है. जो शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है. इसलिए पिस्ते को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है. खासकर गर्मियों के मौसम में खुद को सेहतमंद बनाए रखने के लिए पिस्ता जरूर खाना चाहिए.

पाचन क्रिया रहती है ठीक 
पाचन ठीक से न होना भी आज के वक्त में एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. ऐसे में पिस्ता का सुबह सुबह सेवन करने से पाचन क्रिया भी ठीक रहती है. इसलिए पिस्ता का सेवन करने से अपच जैसी बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है. यही वजह है कि पिस्ता न केवल स्वाद बढ़ाने की चीजों में इस्तेमाल किया जाता है. बल्कि इसका इस्तेमाल कई बीमारियों को ठीक करने में भी किया जाता है.

Source link


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page