M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गंगा दशहरा 2026: हापुड़ में 22 से 25 जून तक भारी-हल्के मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन, NH-9 पर भी रहेगा प्रतिबंध

गंगा दशहरा 2026: हापुड़ में 22 से 25 जून तक भारी-हल्के मालवाहक वाहनों का रूट डायवर्जन, NH-9 पर भी रहेगा प्रतिबंध

22 जून सुबह 8 बजे से 25 जून रात 8 बजे तक लागू रहेगा डायवर्जन, मुरादाबाद-दिल्ली रूट के वाहनों को बुलंदशहर-नरोरा और गंगा एक्सप्रेस-वे से भेजा जाएगा

हापुड़।

आगामी ज्येष्ठ गंगा दशहरा 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए हापुड़ पुलिस ने भारी और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन 22 जून 2026 को सुबह 8 बजे से 25 जून 2026 की रात 8 बजे तक लागू रहेगा।

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन

1. दिल्ली-गाजियाबाद से मुरादाबाद जाने वाले वाहन:
– मसूरी, धौलाना, गुलावठी होते हुए बुलंदशहर, नरोरा, बबराला, बहजोई, डिबाई, चंदौसी के रास्ते मुरादाबाद जाएंगे।
– सोना पेट्रोल पंप से गुलावठी, बुलंदशहर, नरोरा होते हुए मुरादाबाद जा सकेंगे।
– हापुड़ से बक्सर अंडरपास, ब्रजघाट (सिंभावली) से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे से हसनपुर गंवा कट (अमरोहा) होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

2. हापुड़ से गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद जाने वाले वाहन:
– सोना पेट्रोल पंप से गुलावठी, बुलंदशहर, नरोरा, बबराला होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।
– बक्सर अंडरपास, ब्रजघाट से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे से हसनपुर गंवा कट होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

3. मेरठ से मुरादाबाद जाने वाले वाहन:
– मवाना रोड, मीरापुर, बिजनौर, कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, कांठ, छजलैट होते हुए मुरादाबाद जाएंगे।
– ततारपुर, बक्सर अंडरपास से यू-टर्न लेकर गंगा एक्सप्रेस-वे से हसनपुर गंवा कट होते हुए जाएंगे।

4. मुरादाबाद से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन:
– चंदौसी, गुन्नौर, नरोरा, डिबाई, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली-गाजियाबाद जाएंगे।

5. गजरौला से हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली जाने वाले वाहन:
– गजरौला चौपला से मंडी धनौरा, चांदपुर, हल्दौर, बिजनौर बैराज, मीरापुर, मवाना, मेरठ, मोदीनगर होते हुए दिल्ली जाएंगे।
– गजरौला चौपला, हसनपुर, हसनपुर गंवा से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

6. संभल से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाले वाहन:
– संभल से अनूपशहर, बुलंदशहर, गुलावठी, मसूरी होते हुए दिल्ली-गाजियाबाद जाएंगे।
– संभल-अनूपशहर रोड कट से गंगा एक्सप्रेस-वे होते हुए खुडलिया कट, सिंभावली, हापुड़ से दिल्ली-गाजियाबाद जाएंगे।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करें। यातायात पुलिस जगह-जगह तैनात रहेगी। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page