गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस का इंतजार कर रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, मां की गोद से सड़क पर गिरकर मासूम बच्चा की मौत

गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस का इंतजार कर रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, मां की गोद से सड़क पर गिरकर मासूम बच्चा की मौत
हापुड़। थाना सिंभावली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस-वे पर बस का इंतजार कर रहे दंपत्ति को तेज रफ्तार बाईक ने टक्कर मार दी जिससे मां की गोद से सड़क पर गिरकर मासूम बच्चा की मौत हो गई और दंपत्ति भी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार संभल निवासी शोहित अपनी पत्नी खुशी और बेटे रुद्रांस के साथ गढ़मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे।वे चंदौसी से एक रोडवेज बस में सवार हुए थे, जिसके चालक ने उन्हें गंगा एक्सप्रेस-वे पर सिखेड़ा इंटरचेंज के पास उतार दिया था और वे बस का इंतजार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाईक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे महिला और उसकी गोद में मौजूद तीन माह का बच्चा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी सिखेड़ा में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने बच्चे रुद्रांस को मृत घोषित कर दिया।











