खेत पर पानी लेने गई युवती का कार सवारों ने किया अपहरण, मां के शोर मचाने पर हुए फरार

खेत पर पानी लेने गई युवती का कार सवारों ने किया अपहरण, मां के शोर मचाने पर हुए फरार
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में खेत पर मां के साथ काम करने गई युवती को नलकूप से पानी भरते समय कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। युवती की मां के शोर मचाने पर आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामलें में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़ के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार को अपनी बेटी के साथ जंगल में खेती के काम से गई थी। दोपहर के समय बेटी पास के खेत में लगे नलकूप से पानी लेने गई। इसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी। कार सवार युवकों ने अचानक उसकी बेटी को पकड़कर जबरन कार में डाल लिया और अपहरण कर फरार हो गए।
महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी युवती को लेकर भाग चुके थे। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











