कोर्ट ने किए एनबीडब्लू वांरट जारी, सपा नेता को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

कोर्ट ने किए एनबीडब्लू वांरट जारी, सपा नेता को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
हापुड़। थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक सपा नेता को कोर्ट में पेश ना होने पर गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 2011 मे सपा नेता यूनुस पुत्र युसूफ निवासी भंडा पट्टी हापुड को पुलिस ने धारा 41 / 102 आईपीसी में जेल भेजा था।
मगर लंबे समय से कोर्ट में हाजिर ना होने के कारण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हापुड ने यूनुस का एनबीडब्लू गैर जमानती वारंट जारी किया था।
कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने देर रात्रि युनुस को गिरफ्तार का आज जेल भेज दिया
यूनुस सपा नेता के साथ-साथ पूर्व में समाजवादी पार्टी से वार्ड नंबर 33 का सपा से सभासद प्रत्याशी भी रहा है।












