कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर पड़ी डकैती के खुलासे पर व्यापारियों ने एसपी को किया सम्मानित, भाजपा नेता विनीत शारदा का भी हुआ सम्मान

कारोबारी नरेन्द्र अग्रवाल के घर पड़ी डकैती के खुलासे पर व्यापारियों ने एसपी को किया सम्मानित, भाजपा नेता विनीत शारदा का भी हुआ सम्मान

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
हापुड़ के वरिष्ठ व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल के यहां पड़ी डकैती के खुलासे के बाद उनके आवास पर आयोजित भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा तथा हापुड़ के पुलिस अधीक्षक ज्ञानिंजय सिंह का भव्य सम्मान अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि एक जून की रात्रि को वरिष्ठ समाज सेवी नरेंद्र अग्रवाल के निवास पर हुई लूट एवं डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही वह अगले ही दिन उनके आवास पर पहुंचे और घटना के बाद से वह लगातार मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर, हापुड़ पुलिस प्रशासन, शासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा लखनऊ के संपर्क में रहे और पूरे मामले की नियमित निगरानी करते रहे।
इसी निरंतर प्रयास, शासन की सक्रियता और पुलिस प्रशासन की प्रभावी कार्रवाई का परिणाम है कि घटना का सफल खुलासा हुआ, पूरा माल बरामद हुआ और मुख्य आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि शेष अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
उन्होंने बताया कि आज श्री शारदा ने उनकी मेरठ जोन के एडीजी श्री भानु भास्कर से फोन पर वार्ता कराई, जिस पर उन्होंने एडीजी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन और प्रशासन की सक्रियता से उन्हें न्याय मिला है।
पुलिस अधीक्षक ज्ञानिंजय सिंह ने कहा कि हापुड़ में अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी भी शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।
मेरा फर्ज हे में हापुड़ में अपराधी को घुसने नहीं दूँगा ।
समारोह में उपस्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, चक्रवर्ती गर्ग, श सुरेश गुप्ता, मोहित अग्रवाल, संजय डाबर, दीपक गर्ग, अमित सिंघल, रविंद्र गुप्ता, नरेश गर्ग सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे।











